हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मादक पदार्थ त...

    मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 150 ग्राम चरस बरामद

    Kairana News
    Kairana News: मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 150 ग्राम चरस बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 150 अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता आसिफ निवासी ग्राम तीतरवाड़ा बताया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– जींद में 162 करोड़ की नहरी पानी परियोजना पर काम शुरू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here