हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    Delhi Elections: राजेंद्र नगर विधानसभा से भाजपा के संजीव अरोड़ा ने की ‘आप’ ज्वॉइन

    Delhi Elections

    नई दिल्ली, (एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही आज बुधवार को भाजपा के राजेंद्र नगर विधानसभा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजीव अरोड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। Delhi Elections

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने पटका और टोपी पहनाकर सभी को सदस्यता दिलाई। वरिष्ठ नेता और राजेंद्र नगर से आप प्रत्याशी और मौजूदा विधायक दुर्गेश पाठक ने संजीव अरोड़ा समेत उनकी पूरी टीम का आप परिवार में स्वागत किया। संजीव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए थे और इस दौरान उन्होंने अलग-अलग पदों पर काम किया।

    वह भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और मीडिया प्रभारी, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, भाजपा जिला करोल बाग के कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे थे। वह करीब 30 साल से अपनी संस्था ‘इंद्रप्रस्थ संजीवनी’ के तहत करीब 50 हजार लोगों की टीम के साथ पूरी दिल्ली में समाज सेवा का काम कर रहे हैं। वह केपीएस गिल फाउंडेशन और नारायण विहार सोशल वेलफेयर सोसायटी के भी अध्यक्ष हैं। Delhi Elections

    Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी आज हुए महंगे! इतनी बढ़ गई कीमतें!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here