हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Shiv Shakti Sewa Mandal: शिव शक्ति सेवा मंडल 2 फरवरी को कराएगा 15 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह

    Karnal News
    Gharaunda News: शिव शक्ति सेवा मंडल 2 फरवरी को कराएगा 15 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह

    जरूरतमंद कन्याओं के हाथ पीले करना पुण्य का काम: सुभाष तोमर

    • कन्याओं को 15 फ्रिज और 15 एलईडी कन्याओं को भेंट देने का किया ऐलान | Karnal News

    घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: शिव शक्ति मंडल घरौंडा द्वारा आयोजित 23वे सामूहिक विवाह महोत्सव के तहत 12 दिवसीय सांग का आयोजन जोर शोर से किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर सुभाष तोमर मुबारकाबाद रहे, जिन्होंने 15 फ्रिज और 15 एलईडी कन्याओं को भेंट देने का ऐलान किया। उन्होंने शिव शक्ति सेवा मंडल की प्रशंसा करते हुए कहा जरूरतमंद कन्याओं की शादियां करवाना एक पुण्य का कार्य है शिव शक्ति सेवा मंडल बधाई के पात्र हैं गरीब कन्याओं की शादियां करवाते हैं वहीं, सम्माननीय अतिथि के रूप में जगबीर गोयत भी उपस्थित रहे। Karnal News

    संस्था के प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा लोगों के सहयोग से लड़कियो को घर की सभी जरूर का सामान व बारातियों के खाने-पीने की व्यवस्था की जाती है। शादियों के रिश्ते परिवार द्वारा तय किए जाते हैं जो जरूरतमंद परिवार लड़की की शादी संस्था द्वारा करवाना चाहता है वह संस्था में आवेदन करता है और संस्था के लोग उसकी पारिवारिक स्थिति देखकर तय करते हैं कि किस लड़की को जरूरत है संस्था द्वारा अब तक 235 लड़कियो की शादियां करवाई जा चुकी है।

    राजा जोधानाथ का शाही लकड़हारे के जीवन पर इनाम की घोषणा

    शाही लकड़हारे की कहानी में राजा जोधानाथ ने बीना से मिलकर उसकी दुखभरी कथा सुनी और अपनी सभा में घोषणा की कि जो भी शाही लकड़हारे की वास्तविक कहानी बताएगा, उसे इनाम दिया जाएगा। जब शाही लकड़हारा महल में पहुंचा, तो उसने अपनी कहानी राजा जोधानाथ को सुनाई।

    धीरज भाटिया ने इस अवसर पर 2 फरवरी को 15 लड़कियों की सामूहिक शादियाँ आयोजित करने की घोषणा की। इस आयोजन में राज सिंगला, पुष्कर टक्कर, सुरेंद्र सिंगला, कुलदीप कैमला, अशोक भटनागर, डॉ रमेश शर्मा, देवेंद्र धीमान, विनोद गोयल और हरी राम शर्मा जैसे सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– Robbers Arrested: महिला सहित लूटपाट गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here