हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    Jind Road Accident: कोहरे में दो बसों की टक्कर, कई यात्री घायल

    Jind News
    Jind News: लोहचब के बस क्यू शेल्टर में घुसी बस।

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। Two Buses Collide: जनवरी के आखिरी दिन धुंध का प्रकोप देखने को मिला। सुबह आई धुंध से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 76 प्रतिशत तथा हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। जींद में पानीपत रोड पर लोहचब गांव के बस अड्डे के नजदीक धुंध के कारण दूसरी बस की साइड लगने से निजी बस बेकाबू हो गई और क्यू शेल्टर में जा घुसी। हादसे में क्यू शेल्टर में बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति समेत 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। दोनों बसें टकराने वाली थी, लेकिन इससे बचाने के लिए ड्राइवर ने कट मार दिया। वहीं दूसरी बस पेड़ से टकरा गई। Jind News

    जानकारी के अनुसार पानीपत से जींद आ रही परिवहन समिति की बस शुक्रवार सुबह जींद-सफीदो मार्ग पर गांव लोहचब बस अड्डे के क्यू शेल्टर में जा घुसी। जिसमें बस क्यू शेल्टर में इंतजार कर रहे गांव लोहचब निवासी चांदी राम (50), जिला धौलपुर राजस्थान निवासी नरेंद्र (25), उसका भतीजा संदीप (10) घायल हो गए। वहीं बस का चालक गांव अदयाना निवासी जोगेंद्र, परिचालक निखिल, यात्री गांव खेड़ी तलोडा निवासी सरिता, गांव रिटोली निवासा छात्रा अन्नू समेत दर्जनभर यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने चांदीराम की हालात गंभीर देख पीजाआई रोहतक रेफर कर दिया। Jind News

    बस चालक घायल जोगेंद्र ने बताया कि कोहरा बहुत ज्यादा था। बस की स्पीड भी कम थी। गांव लोहचब बस अड्डे पर सामने से दूसरी परिवहन समिति बस आ गई। भिड़ंत से बचाने के चक्कर में उसने कट मारा तो दूसरी बस की साइड पीछे जा लगी। जिससे बस अनियंत्रित होकर बस क्यू शैल्टर में जा घुसी। गनीमत यह रही कि किसी यात्री की जान नहीं गई। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। Jind News

    पिछले एक पखवाड़े से कोहरा नहीं पड़ रहा था। शुक्रवार को दिन का आगाज घने कोहरे के साथ हुआ। हालात यहां तक रहे कि सदृश्यता शून्य रह गई। जिसके चलते वाहन चालको को काफी दिक्कत को सामना करना पड़ा। वाहन लाइट जला कर एक दूसरे के पीछे रेंगते दिखाई दिए। घने कोहरे से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। Jind News

    यह भी पढ़ें:– नायब सैनी जब से सीएम बने हैं, तब से उड़न खटोले पर है: विज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here