हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home कारोबार ट्रंप के कनाड...

    ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार

    Stock Market
    Stock Market ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार

    मुंबई (एजेंसी)। अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाने के लिर्णय को अगले तीस दिनों तक टालने के निर्णय से एशियाई बाजारों में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार करीब दो प्रतिशत तक उछल गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1397.07 अंक अर्थात 1.81 प्रतिशत की छलांग लगाकर करीब चार सप्ताह बाद 78 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 78,583.81 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 378.20 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,739.25 अंक पर बंद हुआ। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 1.35 प्रतिशत उछलकर 43,075.22 अंक और स्मॉलकैप 1.20 प्रतिशत मजबूत होकर 49,801.07 अंक हो गया।

    इस दौरान बीएसई में कुल 4073 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2509 में लिवाली जबकि 1410 में बिकवाली हुई वहीं 154 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई कुल 2899 कंपनियों के शेयरों में से 1951 में तेजी जबकि 863 में गिरावट रही वहीं 85 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई में एफएमसीजी की 0.13 प्रतिशत की गिरावट को छोड़कर अन्य 20 में तेजी रही। इससे कैपिटल गुड्स 3.42, कमोडिटीज 1.63, सीडी 0.37, ऊर्जा 2.50, वित्तीय सेवाएं 2.00, हेल्थकेयर 1.59, इंडस्ट्रियल्स 2.59, आईटी 1.36, दूरसंचार 0.88, यूटिलिटीज 1.95, आॅटो 0.97, बैंकिंग 2.17, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.94, धातु 1.63, तेल एवं गैस 2.40, पावर 2.31, रियल्टी 0.35, टेक 1.29, सर्विसेज 1.11 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 1.34 प्रतिशत चढ़ गए।

    विदेशी बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक्केई 0.72 और हांगकांग का हैंगसेंग 2.83 प्रतिशत मजबूत रहा। वहीं ब्रिटेन का एफटीएसई 0.21, जर्मनी का डैक्स 0.10 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.06 प्रतिशत की गिरावट रही। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 501 अंक की तेजी के साथ 77,687.60 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 77,402.37 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, लिवाली होने से यह लगातार चढ़ता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 78,658.59 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 77,186.74 अंक के मुकाबले 1.81 प्रतिशत की तेजी लेकर 78,583.81 अंक पर पहुंच गया।

    इसी तरह निफ्टी भी 149 अंक की बढ़त लेकर 23,509.90 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 23,423.15 अंक के निचले जबकि 23,762.75 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 23,361.05 अंक की तुलना में 1.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,739.25 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में एलटी 4.76, अडानी पोर्ट्स 3.83, इंडसइंड बैंक 3.50, टाटा मोटर्स 3.38, रिलायंस 3.28, अल्ट्रासिमको 2.78, एशियन पेंट 2.69, एक्सिस बैंक 2.62, एनटीपीसी 2.57, एचडीएफसी बैंक 2.51, एचसीएल टेक 2.46, कोटक बैंक 2.40, एसबीआई 2.39, इंफोसिस 1.90, सन फार्मा 1.32, आईसीआईसीआई बैंक 1.25, टाटा स्टील 1.14, बजाज फिनसर्व 1.10, टीसीएस 0.93, पावरग्रिड 0.65, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.60, भारती एयरटेल 0.56, आईटीसी 0.30, टाइटन 0.26 और बजाज फाइनेंस 0.15 प्रतिशत शामिल हैं। वहीं, आईटीसी होटल्स 4.16, जोमैटो 1.57, नेस्ले इंडिया 0.81, मारुति 0.23, टेक महिंद्रा 0.11 और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.06 प्रतिशत नुकसान में रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here