Haryana News: हिसार (संदीप सिंहमार) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर श्री गुरु जंभेश्वर मेला मुकाम, नोखा (बीकानेर) हेतु स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है। वैष्णव को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि राजस्थान में पवित्र तीर्थ स्थल मुक्ति धाम मुकाम (बीकानेर) पर वर्ष में दो बार बिश्नोई समाज के बड़े मेले लगते हैं। यहां पर पूरे देश एवं विदेशों से भी श्रद्धालुजन आते हैं। मुकाम में लगने वाले प्रति वर्ष दो बड़े मेलों में श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए रेलवे विभाग द्वारा स्पेशल रेलगाड़ी चलाई जाती है, जो कि पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से चली आ रही है। हर मेले से पहले सिरसा से वाया आदमपुर, हिसार, चुरू, बीकानेर होते हुए नोखा तक रेलगाड़ी चलती है। उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि इस बार भी 26 फरवरी से 28 फरवरी 2025 फाल्गुन मेले के लिए यह स्पेशल रेलगाड़ी चलाई जाए।
ताजा खबर
Bullet Bike Challan: बुलेट साइलेंसर से दहशत फैलाना पड़ा महंगा, 20 हजार का कटा चालान
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेल...
प्रॉपर्टी डीलर का चार दिन बाद जेएलएन कैनाल में मिला शव, दो गिरफ्तार
पुरानी रंजिश के चलते भांज...
बीकेआई संगठन के दो गुर्गे पिस्तौल व कारतूस सहित गिरफ्तार
विदेशी हैंडलरों के निर्दे...
बीबीपुर हटिया में हुए संघर्ष प्रकरण में पांच गिरफ्तार, जेल रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Property Seal: बकाया संपत्ति कर पर जोन-3 में दो व्यावसायिक संपत्तियां सील
पालम विहार अंसल प्लाजा व ...
बंद मकान से 15 तोला सोने के आभूषण और डेढ़ लाख नकदी चोरी
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)...
Kairana Crime News: जानलेवा हमले के आरोप में हिंगोखेड़ी ग्राम प्रधान गिरफ्तार, भेजा कारागार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
धोखाधड़ी के वांछित आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















