हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home स्वास्थ्य Skin Care: बढ़...

    Skin Care: बढ़ती उम्र के साथ-साथ नजर आने लगती है झुर्रियां, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, 7 दिनों में चमकने लगेगी त्वचा!

    Skin Care
    Skin Care: बढ़ती उम्र के साथ-साथ नजर आने लगती है झुर्रियां, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, 7 दिनों में चमकने लगेगी त्वचा!

    Skin Care: हर किसी की चाहत ये होती है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और बेदाग रहें, लड़कियां ही नहीं आज कल तो लड़के भी अपने लुक को लेकर काफी सजग हो चुके हैं।लेकिन बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर कई ऐसे लक्षण दिखने लगते हैं, जो आपकी स्किन को डल और बेजान बना देते हैं। झुर्रियां और फाइन लाइन्स इनमें से एक है, जो स्किन पर पड़ने वाले ये दाग दिखने में बेहद खराब लगते हैं, ऐसे में इसको हटाने के लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट्स और महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये कितने कारगर होंगे इसकी कोई गारंटी नहीं होती है, इसलिए कई लोग घरेलू नुस्खों की मदद लेना पसंद करते है, दरअसल बिना पैसे खर्च किए इन नुस्खों की मदद से आप अपनी स्किन को जवां और बेदाग बनाएं रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आप भी अपने चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा ही देसी नुस्खा बताएंगे जो आपकी स्किन को बेदाग और ग्लोइंग बनाने में मदद करेंगा।

    Eye Care Tips: कैसे कम करें चश्‍मे का नंबर, रोशनी बढ़ाने के रामबाण उपाय, जो उतार सकते हैं चश्‍मा!

    झाइयां और फाइन लाइन्स दूर करने का घरेलू उपाय | Skin Care

    आपको बता दें कि इस नुस्खें की खास बात ये हैं कि आप इसे अपने किचन में मौजूद चीजों से आसानी से बना सकते हैं, इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको चाहिए जायफल, कच्चा दूध, कच्ची हल्दी और नारियल का तेल…. तो आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता हैं।

    कैसे बनाएं फेस मास्क | Skin Care

    इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक हल्का चिकना पत्थर लें, आप इसके लिए सिल का भी इस्तेमाल कर सकते है, अब सिल में थोड़ा सा कच्चा दूध डालें और उसमें जायफल को घिस लें, थोड़ी देर में घिस कर जब जायफल 2 चम्मच के जितना निकल आए तो इसे पोछकर एक कटोरी में निकाल लें, अब कच्ची हल्दी को कद्दूकस की मदद से कस लें और इससे 1 चम्मच रस को जायफल वाले मिक्सचर में मिला दें। अब इसमें 2 से 3 बूंद नारियल तेल की मिला लें, इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर के रूई की मदद से अपने चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो गीले कपड़े से पोछकर साफ कर लें, इस मास्क को आप रात को सोने से पहले लगा सकते है। 7 दिनों में ही आपको इसका रिजल्ट नजर आने लगेगा, ये चेहरे पर पड़े दाग और झाइयों को खत्म करने में मदद कर सकता हैं।

    अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर्स से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।  सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here