हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Farmers Prote...

    Farmers Protest News Update: चंडीगढ़ में गरजेंगे किसान! विरोध प्रदर्शन आज

    Chandigarh News
    Farmers Protest News Update: चंडीगढ़ में गरजेंगे किसान! विरोध प्रदर्शन आज

    पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ बातचीत विफल | Chandigarh News

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। किसान आज बुधवार से चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं, इसका कारण पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बीच बीते सोमवार बैठक में कोई परिणाम नहीं निकलना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले कई किसान यूनियन अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ की ओर कूच करेंगे। Chandigarh News

    किसानों के इस विरोध प्रदर्शन को लेकर चंडीगढ़ में सुरक्षा-व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सभी रास्तों को सील कर दिया गया है और पुलिस ने यात्रियों के लिए उन रास्तों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जो रास्ते प्रदर्शन को लेकर प्रभावित रह सकते हैं। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों द्वारा जहां भी किसानों को रोका जाएगा, वे वहीं अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (एकता-उघराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उघराहां ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे सड़कों, राजमार्गों और रेलवे ट्रैक को न रोकें, क्योंकि इससे लोगों को असुविधा होगी।

    उन्होंने कहा कि वे सुरक्षा कर्मियों द्वारा आगे बढ़ने से रोके जाने के स्थान पर ही सड़क किनारे धरना प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने सभी किसान यूनियनों से भी अपील करते हुए कहा कि वे चंडीगढ़ पहुंचकर और वहां ‘पक्का मोर्चा’ में शामिल होकर बड़े पैमाने पर विरोध दर्ज कराएं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार किसानों को शहर के प्रवेश बिंदु पर ही रोक दिया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब सरकार पर विरोध प्रदर्शन के अधिकार को दबाने का आरोप लगाया है। Chandigarh News

    होश में आए पंजाब सरकार, मांगे पूर्ण करें, किसानों का उत्पादन बंद करे: चौ. राकेश टिकैत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here