हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश हरियाणा निकाय...

    हरियाणा निकाय चुनाव के परिणाम, मेयर व चेयरपर्सन चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम, जानें सीटों का हाल

    Haryana Body Election Results
    Haryana Body Election Results: हरियाणा निकाय चुनाव के परिणाम, मेयर व चेयरपर्सन चुनाव में भाजपा ने लहराया परचम, जानें सीटों का हाल

    नगर निगमों में महापौर में सात पर भाजपा प्रत्याशी विजयी | Haryana Body Election Results

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Nikay Chunav Results 2025: नगर निगम, मानेसर में महापौर (मेयर) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी डा. इंद्रजीत यादव विजेता रहे। यहां भाजपा प्रत्याशी सुंदर लाल दूसरे स्थान पर रहे। डा. इंद्रजीत यादव को 26,393 वोट तथा सुंदर लाल को 24,100 वोट मिले।

    नगर निगम गुरुग्राम में महापौर (मेयर) पद पर भाजपा प्रत्याशी राज रानी ने कांग्रेस की प्रत्याशी सीमा पाहुजा को 1,79,485 वोटों से हराया। राज रानी को 2,70,781 वोट तथा सीमा पाहुजा को 91,296 वोट मिले।

    नगर निगम फरीदाबाद में महापौर (मेयर) पद के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रवीण जोशी ने कांग्रेस की प्रत्याशी लता रानी को 3,16,852 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। प्रवीण जोशी को 4,16,927 वोट जबकि लता रानी को 1,00,075 वोट मिले।

    नगर निगम हिसार में महापौर (मेयर) पद पर भाजपा प्रत्याशी प्रवीन पोपली विजेता रहे। उन्होंने कांग्रेस के कृष्ण टीटू सिंगला को 64,456 वोटों से हराया। प्रवीण पोपली को 96,329 वोट तथा कृष्ण टीटू सिंगला को 31,873 वोट मिले।
    ल्ल नगर निगम रोहतक में महापौर (मेयर) पद पर भाजपा प्रत्याशी राम अवतार ने कांग्रेस के प्रत्याशी सूरजमल किलोई को 45,198 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। राम अवतार को 1,02,269 वोट तथा सुरजमल किलोई को 57,071 वोट मिले।

    नगर निगम करनाल में महापौर (मेयर) पद पर भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता ने कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज वधवा को 25,359 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। रेणु बाला गुप्ता को 83,630 वोट तथा मनोज वधवा को 58,271 वोट प्राप्त हुए।

    नगर निगम यमुनानगर में महापौर (मेयर) पद पर भाजपा प्रत्याशी सुमन बहमनी ने कांग्रेस की किरणा देवी को 73,319 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। सुमन बहमनी को 1,26,749 वोट तथा किरणा देवी को 53,430 वोट मिले।

    नगर निगम पानीपत में महापौर (मेयर) पद के लिए भाजपा प्रत्याशी कोमल सैनी ने कांग्रेस की सविता संजय गर्ग को 1,23,170 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। कोमल सैनी को 1,62,075 वोट तथा सविता संजय गर्ग को 38,905 वोट मिले।

    नगर निगम सोनीपत एवं नगर निगम अंबाला में महापौर (मेयर) पद के उप चुनाव में भी भाजपा का दबदबा
    ल्ल नगर निगम अम्बाला में महापौर (मेयर) पद के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी शैलजा संदीप सचदेवा ने कांग्रेस की प्रत्याशी अमीशा चावला को 20,487 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। शैलजा संदीप सचदेवा को 40,620 वोट तथा अमीषा चावला को 20,133 वोट मिले।

    इसी प्रकार नगर निगम सोनीपत में महापौर (मेयर) पद के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन विजेता रहे। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी कमल दीवान को 34,749 वोटों से हराया। राजीव जैन को 57,858 वोट तथा कमल दीवान को 23,109 वोट प्राप्त हुए।

    नगर परिषदों में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद के चुनाव परिणाम में 5 भाजपा प्रत्याशी विजयी

    नगर परिषद अम्बाला सदर में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण कौर ने 26,923 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी मनदीप कौर बब्याल रहीं। स्वर्ण कौर को 58,891 तथा मनदीप कौर बब्याल को 31,968 वोट हासिल हुए।

    नगर परिषद पटौदी-जटौली मंडी में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी प्रवीण ठाकरिया ने कांग्रेस की प्रत्याशी राजरानी सुधीर चौधरी को 1,891 वोटरों से हराया। प्रवीन ठाकरिया को 12,356 वोट तथा राजरानी सुधीर चौधरी को 10,465 वोट मिले।

    नगर परिषद थानेसर में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी माफी देवी ने कांग्रेस की प्रत्याशी सुनीता कुमारी को 32,577 वोटों से हराकर जीत हासिल की। माफी देवी को 47,828 वोट तथा सुनीता कुमारी को 15,251 वोट प्राप्त हुए।

    नगर परिषद सरसा में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी शान्ति स्वरूप ने कांग्रेस की प्रत्याशी जसविन्द्र कौर को 12,379 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। शान्ति स्वरूप को 41,061 वोट तथा जसविन्द्र कौर को 28,682 वोट मिले।

    नगर परिषद सोहना में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद के उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रीती विजेता रही। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी ललिता को 4,504 वोटों से हराया। प्रीती को 11,191 वोट तथा ललिता को 6,687 वोट मिले।

    नगर पालिकाओं में प्रधान पद के चुनाव में निर्दलीय रहे सब पर भारी

    नगर पालिका बराड़ा (अम्बाला) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय रजत ने भाजपा के हरजिन्द्र सिंह को 1,993 वोटों से हराया। रजत को 6,307 वोट और हरजिन्द्र सिंह को 4,314 वोट मिले।

    नगर पालिका बवानी खेड़ा (भिवानी) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी सुंदर शर्मा ने 1,385 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। सुंदर शर्मा को 5,202 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी पंकज को 3,817 वोट मिले।

    नगर पालिका सिवानी (भिवानी) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी वंदना केडिया ने 1,251 वोटों के अंतर से निर्दलीय प्रत्याशी अनु लोहिया को हराया। वंदना केडिया ने 5,277 तथा अनु लोहिया ने 4,026 वोट हासिल किये।

    नगर पालिका लौहारू (भिवानी) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार 43 वोटों के अंतर से विजेता रहे। प्रदीप कुमार को 1,459 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी रामभगत को 1,416 वोट मिले।

    नगर पालिका जाखल मंडी (फतेहाबाद) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी विकास कुमार विजेता रहे। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशीसुरेन्द्र मितल रहे। विकास कुमार को 4,571 और सुरेन्द्र मितल को 3,252 वोट मिले।

    नगर पालिका फर्रूखनगर (गुरूग्राम) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी बीरबल सैनी ने 3,364 मत हासिल करके विजय रहे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार (2,207 वोट) को 1,157 वोटों से हराया।

    नगर पलिका नारनौंद (हिसार) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी शमशेर सिंह उर्फ कुक्कन विजेता रहे जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप गौतम रहे। शमशेर सिंह को 4,639 और कुलदीप गौतम को 4,161 वोट प्राप्त हुए।

    नगर पालिका बेरी (झज्जर) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशीअजीत कादियान को 1,342 मतों के अन्तर से हराया। देवेन्द्र सिंह को 4,505 तथा अजीत कादियान को 3,163 वोट मिले।

    नगर पालिका जुलाना (जीन्द) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी जोगिन्द्र को 671 वोटों के अन्तर से हराया। श्री संजय कुमार ने 3,771 तथा श्री जोगिन्द्र ने 3,100 मत प्राप्त किये।

    नगर पालिका सीवन (कैथल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता विजेता रही जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी शैली मुंजाल रही। हेमलता को 3,594 तथा शैली मुंजाल को 3,331 वोट मिले।

    नगर पालिका पूंडरी (कैथल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती बबली गोस्वामी ने निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती गुडडी देवी को 1,329 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। श्रीमती बबली गोस्वामी को 4,827 और श्रीमती गुडडी देवी को 3,498 मत प्राप्त हुए।

    नगर पालिका कलायत (कैथल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी अंकित जैलदार विजेता रहे। दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी मैनपाल रहे। अंकित जैलदार को 5,824 तथा मैनपाल को 2,862 वोट मिले।

    नगर पालिका नीलोखेड़ी (करनाल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी सनमीत कौर ने निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम कुमार को 1,412 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। सनमीत कौर को 4,983 और प्रेम कुमार का 3,571 वोट मिले। Haryana Body Election Results

    नगर पालिका इंद्री (करनाल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी श्री राकेश कुमार 4,863 वोट लेकर विजेता रहे तथा भाजपा के उम्मीदवार श्री जसपाल 3,911 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

    नगर पालिका अटेली मंडी (महेन्द्रगढ़) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार विजेता रहे। उन्होंने निर्दलीय भूपेश कुमार को 456 वोटों के अंतर से हराया। संजय कुमार को 2,351 तथा श्री भूपेश कुमार को 1,895 वोट मिले।

    नगर पालिका कनीना (महेन्द्रगढ़) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी रिम्पी कुमारी 3,138 मत प्राप्त करके विजेता रही जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सुमन चौधरी दूसरे स्थान पर रही उन्हें 2,572 मत प्राप्त हुए।

    नगर पालिका तावडू (गुरूग्राम) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता सोनी 117 वोटों के अंतर से विजेता रही। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी पायल सोनी रही। सुनीता सोनी को 3,257 और पायल सोनी को 3,140 वोट मिले। Haryana Body Election Results

    नगर पालिका हथीन (पलवल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी ेणु लता ने निर्दलीय प्रत्याशी आभा को 1,263 वोटों के अंतर से हराया। रेणु लता को 4,108 वोट तथा श्रीमती आभा को 2,845 वोट मिले।

    नगर पालिका कलानौर (रोहतक) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी सोनिया को 5,945 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। निर्मला देवी को 9,339 तथा श्रीमती सोनिया को 3,394 वोट मिले।

    नगर पालिका खरखौदा (सोनीपत) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी श्री हीरा लाल ने निर्दलीय प्रत्याशी श्री मैक्सीन को 4,425 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। श्री हीरा लाल को 7,935 तथा श्री मैक्सीन को 3,510 वोट मिले।

    नगर पालिका रादौर (यमुनानगर) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद पर भाजपा प्रत्याशी रजनीश मेहता विजेता रहे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी दलीप कुमार उर्फ रिंकू को 546 मतों से हराया। रजनीश मेहता को 3,659 तथा दलीप कुमार उर्फ रिंकू को 3,113 वोट मिले।

    इसी प्रकार नगर पालिका असंध (करनाल) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद के उप-चुनाव पर भाजपा प्रत्याशी सुनीता रानी ने निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट सोनिया बोहत को 3,221 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। सुनीता रानी को 4,651 तथा एडवोकेट सोनिया बोहत को 1,430 वोट मिले।

    नगर पालिका इस्माइलाबाद (कुरुक्षेत्र) में प्रधान (प्रेजिडेंट) पद के लिए हुए उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मेघा बंसल ने निर्दलीय प्रत्याशी दीपशिखा को 311 वोटों से हराकर जीत हासिल की। मेघा बंसल को 2,766 तथा दीपशिखा को 2,455 वोट मिले। Haryana Body Election Results

    यह भी पढ़ें:– Bulldozer: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here