हमसे जुड़े

Follow us

27.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश Ranchi Protes...

    Ranchi Protests: दुकानदार की हत्या के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, रोड जाम, दुकानें बंद

    Jharkhand News
    Ranchi Protests: दुकानदार की हत्या के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, रोड जाम, दुकानें बंद

    रांची। अपराध की बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रांची के लोगों का सब्र का बांध आज शुक्रवार को टूट गया। गुस्से से आग बबूला हुए रांची निवासि ने आज शहर की दुकानें बंद करा दी और सड़कों पर जाम लगा दिया। उल्लेखनीय है कि शहर के पंडरा इलाके में एक दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जिसकेविरोध में शुक्रवार को रांची के पंडरा, रातू और कमड़े इलाके में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। इन इलाकों की दुकानें बंद करा दी गई हैं। लोगों ने टायरों में आग लगाकर सड़क को जाम कर दिया है और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। Jharkhand News

    वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग

    प्रदर्शनकारी वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन के अफसर प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं। पंडरा ओपी के ‘रवि स्टील’ के पास जूते की दुकान चलाने वाले भूपल साहू की हत्या गुरुवार शाम उस वक्त कर दी गई थी, जब वह अपनी दुकान में अकेले बैठे थे। अपराधी उनकी दुकान में ग्राहक के रूप में पहुंचे और इसके बाद अचानक उन्हें पकड़कर धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर सत्संग का एक कार्यक्रम चल रहा था, जहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। इसके बावजूद अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए। भूपल साहू को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    फिलहाल न तो हत्या की वजह का पता चल पाया है, न ही अपराधियों के बारे में कोई सुराग मिल पाया है। भूपल साहू आजसू पार्टी से भी जुड़े हुए थे। उनकी हत्या से पूरे इलाके में सनसनी है। इसके पहले भाजपा नेता अनिल साहू की कांके चौक पर गोली मारकर हत्या के विरोध में गुरुवार को भाजपा, आजसू, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सहित कई दलों और संगठनों ने रांची बंद कराया था। Jharkhand News

    ई-रिक्शा चालकों ने जिला कलक्ट्रेट के समक्ष किया विरोध-प्रदर्शन