हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश Women Congres...

    Women Congress Raj Bhawan March: आरक्षण की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का राजभवन मार्च

    Bihar News
    Women Congress Raj Bhawan March: आरक्षण की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का राजभवन मार्च

    Women Congress Raj Bhawan March: पटना। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की सदस्यों ने आज शनिवार को राजभवन की ओर मार्च निकाला। यह मार्च महिलाओं के अधिकारों और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने को लेकर निकाला गया था। इसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। Bihar News

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही प्रदर्शनकारी राजभवन के पास पहुंचे, पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर मार्च को रोकने की कोशिश की, इसके बाद कुछ देर तक वहां तनाव की स्थिति बनी रही। महिला कांग्रेस की सदस्यों ने पुलिस के इस कदम का विरोध किया और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की बात दोहराई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महिलाओं को उनका हक मिलना चाहिए और इसके लिए आरक्षण जरूरी है।

    जो देश की आधी आबादी हैं, उन्हें उनका पूरा हक मिलना चाहिए

    वहीं बिहार कांग्रेस की पूर्व सचिव रीता सिंह ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि महिलाएं, जो देश की आधी आबादी हैं, उन्हें उनका पूरा हक मिलना चाहिए। रीता सिंह ने कहा किसिर्फ वादे करने से काम नहीं चलेगा। सरकार को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना चाहिए। केंद्र और बिहार में आपकी सरकार है, फिर इसे लागू करने में देरी क्यों हो रही है? उन्होंने बिहार में महिलाओं की खराब स्थिति का जिक्र करते हुए हाल के अपराधों का उदाहरण दिया।

    रीता सिंह ने कहा किकहीं महिलाओं को मारकर उनके पैर में कील ठोक दी गईं। इतने शर्मनाक मामले हो रहे हैं, फिर भी सरकार कहती है कि महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार महिलाओं को आरक्षण देने की बात करती है, तो इसे लागू करने में क्या रुकावट है। रीता सिंह ने सरकार के पुराने वादों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी, लोगों के खाते में 15 लाख रुपये देने जैसे वादे किए गए, लेकिन कुछ भी पूरा नहीं हुआ। अब महिलाओं के साथ भी वही ठगी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि महिलाएं अब अपने हक के लिए लड़ेंगी और इसे लेकर रहेंगी। Bihar News

    Sukma Naxalite Encounter: सीआरपीएफ ने किए मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर