हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पार्टी की नीत...

    पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

    Hanumangarh News
    पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

    हनुमानगढ़। हरियाणा बीज निगम के चेयरमैन एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त देव कुमार शर्मा गुरुवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। इस दौरान चेयरमैन शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन में कार्य करते हुए कैसे एक साधारण कार्यकर्ता कुशल संगठनकर्ता बन सकता है, इस विषय पर अपने विचार साझा किए।

    हरियाणा बीज निगम चेयरमैन देव शर्मा पहुंचे हनुमानगढ़ | Hanumangarh News

    हरियाणा बीज निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त है। वे पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं और साथ ही भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश सचिव के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संगठनात्मक कार्यांे में सहयोग करने का गौरव भी प्राप्त हुआ है। इससे उन्हें संगठन की जड़ों को और मजबूत करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि एक सच्चा कार्यकर्ता हमेशा पार्टी की विचारधारा को आत्मसात कर निष्ठा, अनुशासन और परिश्रम के साथ कार्य करता है। ऐसे कार्यकर्ता ही भविष्य में संगठन के आधार स्तंभ बनते हैं।

    उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के जंक्शन नगर मण्डल कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष प्रकाश तंवर के नेतृत्व में हरियाणा बीज निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा का हनुमानगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर प्रवीण परमार, राजन अरोड़ा, जितेंद्र तेजवानी, राकेश गोयल, नरेश पुरोहित, अशोक शर्मा, नवीन बाकोलिया, धीरज जोशी, नितिन तिवाड़ी, भवानी शंकर तंवर, साजन कालड़ा, गगन तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। Hanumangarh News

    आंगनबाड़ी केन्द्र पर पोषण पखवाड़ा के तहत हुआ कार्यक्रम