हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश Haryana Road ...

    Haryana Road Accident: हरियाणा के इस हाईवे पर हुआ बहुत बड़ा हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

    Haryana Road Accident
    Haryana Road Accident: हरियाणा के इस हाईवे में हुआ बहुत बड़ा हादसा, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

    Haryana Road Accident: नूंह। शनिवार की सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू पिकअप ने सफाई कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में छह महिलाएं और एक पुरूष है। फिलहाल मृतक लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। इस दुर्घटना में शवों के भी दो टुकड़े हो गए। मरने वाली महिलाओं में चार महिलाएं एक ही परिवार की है।

    बताया जा रहा है कि इब्राहिम बास गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम चल रहा है। गांव खेड़ली कलां के लोगों को सफाई के लिए ठेकेदार ने लगाया हुआ है। शनिवार को करीब सुबह 10 बजे पिकअप से 11 लोग सफाई करने के लिए आए थे। जब ये लोग पिकअप से उतर रहे थे कि तभी गुरुग्राम की ओर से तेजी से आई पिकअप ने इन लोगों को टक्कर मार दी।

    हादसे के बाद शव इधर-उधर बिखर गए। हादसे में शवों के दो टुकड़े हो गए। छह महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति और चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अभी भी दो महिलाओं की हालात गंभीर बनी हुई है। हादसा होने के बाद पिकअप गाड़ी का चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और शवों को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।