हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बाल कल्याण इं...

    बाल कल्याण इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध की प्रति किया जागरूक

    Sirsaganj
    Sirsaganj बाल कल्याण इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध की प्रति किया जागरूक

    सिरसागंज ( अशोक कुमार पत्रकार सिरसागंज ) बाल कल्याण इंटर कॉलेज अराँव रोड में मिशन शक्ति अभियान के तहत विद्यालय की छात्र-छात्राओं को जागरुकता अभियान चलाया जिसमें पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराधों से बचने, अपनी निजी जानकारी किसी के साथ सार्वजनिक न करने की अपील करते हुए महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बारे में बताया।

    कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। कभी-कभी अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य इंटरनेट साइटों पर फोटो अपलोड करना ही गुनाह हो जाता है। शातिर उन या वीडियो को एडिट कर उन्हें इंटरनेट साइटों पर अपलोड कर ब्लैकमेल करते हैं। ऐसे में सतर्क अैर जागरुक रहें। उन्होंने बालिकाओं को जागरुक करते हुए कहा कि कभी किसी के बहकावे में आकर आपत्तिजनक वीडियो या फोटो न खिचाएं, क्योंकि अकसर दो लोगों के बीच की बातें संबंध खराब होने पर सार्वजनिक हो जाती हैं। उन्होंने महिला अपराधों को लेकर भी जानकारी दी। छात्राएं सावधान रहें सतर्क रहें किसी भी मुसीबत में निडर होकर डटकर मुकाबला करें। महिला सुरक्षा के लिए चलाए गए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर संस्थापक सत्यवान सिंह यादव, प्रबंधक डॉक्टर रवि यादव, प्रधानाचार्य एड पुनीत सिंह, उप प्रधानाचार्या आकांक्षा यादव सिटी इंचार्ज भैयालाल एवं महिला पुलिस अधिकारी, विद्यालय परिवार,अन्य महिलाएं उपस्थित रही।