हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Bribe Case: ए...

    Bribe Case: एक लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप, एसडीएम ने पुलिस को दिये जांच के आदेश

    Khizrabad News
    Khizrabad News: एक लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप, एसडीएम ने पुलिस को दिये जांच के आदेश

    खिजराबाद (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Khizrabad News: किशनपुरा में जिला उपायुक्त के दरबार में रिश्वत के आरोप में घिरे प्रताप नगर के तहसीलदार और छछरौली के नायब तहसीलद्वारा आनंद रावल द्वारा एक लाख रुपए रिश्वत मांगने का एक और मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने इसके लिए सीएम विंडो के माध्यम से जांच की मांग की है। इतना ही नहीं शिकायत के माध्यम से पहले लगाई गई सीएम विंडो की जांच में नायब तहसीलदार की जांच में तहसीलदार के स्थान पर अपने ही हस्ताक्षर करके सीएम विंडो की जांच बंद करने के भी आरोप लगाए है और फाइल से समझौते के कागजात गायब करने का भी आरोप लगाया है जिसके लिए एसडीएम ने स्थानीय पुलिस को भी मामले में जांच पड़ताल करने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। Khizrabad News

    हाफिजपुर निवासी राजीव कुमार ने इसके लिए सीएम विंडो का जवाब भी दायर कर दिया है जिसमें उन्होंने तहसीलदार प्रताप नगर पर एक लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। हाफिजपुर निवासी राजीव कुमार ने बताया कि अंजू बनाम सुमन का एक केस सहायक कलेक्टर द्वितीय श्रेणी छछरौली में विचाराधीन है। इस केस के आदेश में शिकायतकर्ता 26 सितम्बर 2024 को कोर्ट में पेश हुआ और वहां पर नायब तहसीलदार ने तकसीम के बदले एक लाख रुपए मांगे और उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि तहसीलदार ने दूसरी पार्टी से पैसे ले लिए।

    उन्होंने बताया कि उन्होंने जो सीएम विंडो लगाई थी उसकी जांच बड़े अधिकारी द्वारा की जानी थी लेकिन जिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत लगाई गई थी उसी ने शिकायत में फर्जी हस्ताक्षर करके शिकायत बंद कर दी और समझौते के कागज गायब कर दिए। वही 14 फरवरी को एसडीएम द्वारा दोनों पार्टियों के आपसी समझौते के कागजात फाइल से गायब होने की बात मानी और पुलिस को फाइल से कागजात गायब और फर्जी हस्ताक्षर करने की जांच करने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने दो गवाहों और अपनी गवाही का शपथ पत्र तहसीदार के पास जमा करवा दिया है। राजीव कुमार ने उक्त अधिकारी के खिलाफ जांच की मांग की और प्रशाशन से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। Khizrabad News

    यह भी पढ़ें:– Operation Sindoor News: भारत ने पाकिस्तान के लाहौर में स्थित वायु रक्षा प्रणाली को किया नष्ट