हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home अन्य खबरें मोदी ने किसान...

    मोदी ने किसानों से किया वादा नहीं निभाया : नीतीश का मोदी पर हमला

    50 फीसदी मुनाफा जोड़कर समर्थन मूल्य देने का वादा किया था

    पटना। नीतीश कुमार ने किसानों के मुद्दे पर सोमवार को मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के वक्त नरेंद्र मोदी ने किसानों से उनकी लागत में 50 फीसदी मुनाफा जोड़कर समर्थन मूल्य देने का वादा किया था, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। किसानों की हालत बेहद बदतर है। इनकी आमदनी ग्रुप डी के कर्मचारियों से भी कम है। खेती की लागत बढ़ गई है, लेकिन फसल की सही कीमत नहीं मिल रही है। इससे पहले नोटबंदी के मुद्दे पर जहां कई विपक्षी दलों ने मोदी की आलोचना की थी, नीतीश कुमार मोदी के साथ खड़े नजर आए थे।

    किसान कर्ज नहीं लेते

    जिस किसान ने कर्ज नही लिया वो संकट में नहीं है। नीतीश ने कहा कि बिहार में किसान कर्ज नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि लागत मूल्य बढ़ रहा है और उत्पादन मूल्य कम हो रहा है। ये सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने ये भी कहा कि इस देश के जाट मराठा और पाटीदार आरक्षण की मांग कर रहे है। उसके पीछे कारण कृषि संकट ही है।

    यह था मामला 

    मध्य प्रदेश के मंदसौर में 1 जून से चल रहे आंदोलन में प्रदर्शनकारी किसानों के उग्र होने पर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी, जिसमें छह किसानों की जान चली गई। इस फायरिंग में पांच किसानों की उसी दिन मौत हो गई, जबकि एक अन्य किसान ने शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।