हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    20-20 हजार के ईनामिया हत्यारोपियों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

    Firozabad News
    Firozabad News: 20-20 हजार के ईनामिया हत्यारोपियों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

    पैर में गोली लगने से हुए दोनों घायल | Firozabad News

    • तीन दिन पहले पिता पुत्र की हत्या में थे दोनों वांछित

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: तीन दिन पहले पिता पुत्र के हत्या करने वाले दो और अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार्वकीय है। 25 मई को समय करीब शाम 4.30 बजे अरविन्द यादव तथा उनके बेटे नितिन यादव अपने खेत पर ट्रैक्टर से खेत जोतने गए थे । उसी समय वादी के गांव के ही हुब्बलाल, देवेन्द्र, भोला, रवि, विपन, मनीष, सन्नी व अन्य परिवार के लोगो द्वारा मौके पर आकर धारदार हथियार फावडा, बल्लम, फरसा से वादी पक्ष पर हमला कर दिया था। जिसमें पिता अरविन्द यादव व नितिन यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

    आज मंगलवार को पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हत्या के वांछित अभियुक्तगण मनीष यादव व विपिन यादव नगला आम वाले कच्चे रास्ते पर घूम रहे हैं तथा कही भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ब्रहद ग्राम बांसदानी के पास चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को 02 संदिग्ध व्यक्ति पैदल आते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर खुद को घिरता हुआ देखकर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीम जवाबी कार्यवाही में उक्त दोनो संदिग्ध व्यक्तियों के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गये। Firozabad News

    घायल व्यक्तियों की पहचान विपिन यादव पुत्र हुब्बलाल निवासी ग्राम टीकरी थाना नगला सिंघी जनपद फिरोजाबाद व मनीष यादव पुत्र हुब्बलाल निवासी ग्राम टीकरी थाना नगला सिंघी जनपद फिरोजाबाद के रुप में हुई है। घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी, टुंडला थाना प्रभारी अन्जीश कुमार सिंह, अमित तौमर प्रभारी सर्विलांस/एसओजी मय टीम, व0उ0नि0 अनिल कुमार, उ0नि0 दीपक कुमार, रघुराज सिंह, देवेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– Bihar News: अस्थियों पर पौधा लगाकर के दिया पर्यावरण बचाओ सन्देश…