हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Uttar Pradesh: रक्षा क्षेत्र को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का आया ये बड़ा बयान!

    Uttar Pradesh News
    Uttar Pradesh: रक्षा क्षेत्र को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का आया ये बड़ा बयान!

    Prime Minister Modi: कानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से कानपुर, देश की रक्षा आत्मनिर्भरता में एक सशक्त स्तंभ के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश के लिए अनुकूल और सुरक्षित वातावरण बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने कानपुर में 2,120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली मेट्रो परियोजना के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक के खंड सहित अनेक विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। Uttar Pradesh News

    प्रधानमंत्री ने कहा, “कानपुर की ऐतिहासिक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जैसी सात फैक्ट्रियों को अब अत्याधुनिक रक्षा कंपनियों में परिवर्तित किया गया है। जिस प्रकार की सुविधाएं पहले सिर्फ बड़े महानगरों में दिखती थीं, वे अब कानपुर में भी साकार हो रही हैं। कानपुर मेट्रो इसका ज्वलंत प्रमाण है कि ईमानदार प्रयासों और नेक इरादों वाली सरकार किस प्रकार राज्य व देश का कायाकल्प कर सकती है।”

    Narendra Modi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने खींचा पीएम मोदी का भी ध्यान! पैर छूकर लिया आशीर्वाद

    अमेठी में एके-203 राइफल का निर्माण आरंभ हो चुका है

    उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अमेठी में एके-203 राइफल का निर्माण आरंभ हो चुका है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में प्रयुक्त ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन भी अब उत्तर प्रदेश में ही हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज के युवा जब अपने उद्योग की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उन्हें मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण की सुविधा उपलब्ध हो रही है। हम उत्तर प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण सृजित कर रहे हैं। कानपुर के पारंपरिक चमड़ा उद्योग को भी नए सिरे से सशक्त किया जा रहा है, जिससे पूरे राज्य को लाभ मिलेगा।” Uttar Pradesh News

    उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। “हमारी सरकार अमृत भारत योजना के अंतर्गत 150 से अधिक रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कर रही है। उत्तर प्रदेश, जो कभी जर्जर सड़कों के लिए बदनाम था, अब एक्सप्रेसवे की पहचान बन रहा है।”

    प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि जल्द ही कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 40 से 45 मिनट में यात्रा संभव होगी और यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी जुड़ा होगा। भविष्य में इसे गंगा एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, “कानपुर को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना हमारी डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि कानपुर का पुराना गौरव फिर से लौटे।” Uttar Pradesh News

    Kanpur: 11 वर्षीय छात्रा ने हाथ में स्केच लेकर पीएम मोदी को ये क्या कहा ?