हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जुमे की नमाज ...

    जुमे की नमाज के मद्देनजर अलर्ट रहा पुलिस फोर्स

    Kairana News
    Kairana News: जुमे की नमाज के मद्देनजर अलर्ट रहा पुलिस फोर्स

    पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कैराना में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई जुमे की नमाज

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कैराना में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते पुलिस-प्रशासन अलर्ट नजर आया। नमाज से पूर्व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस व पीएसी बल के साथ में कस्बे में पैदल मार्च किया। Kairana News

    उन्होंने लोगो से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देकर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं, नमाज के दौरान कस्बेे में स्थित जामा मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों के बाहर भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। पुलिस-प्रशासन की सजगता के चलते जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इस दौरान पुलिस फोर्स के जवान बॉडी प्रॉटेक्शन जैकेट पहने हुए थे। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कस्बे व क्षेत्र में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Fire: संदिग्ध परिस्थितियों में बीआरसी कार्यालय में लगी आग