हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बोर्ड परीक्षा...

    बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त करने पर छात्रों को किया सम्मानित

    Kharkhauda
    Kharkhauda बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त करने पर छात्रों को किया सम्मानित

    खरखौदा, सच कहूं/ हेमंत कुमार। उप मंडल के गांव बरोना में 10 वीं व 12 वीं कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान गांववासियों ने हवन यज्ञ करके सभी होनहार बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के राज्य महासचिव सन्नी दहिया ने गांव में 10 वीं व 12 वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों नताशा पुत्री प्रवीन (92.4%) व प्रिंस पुत्र बिजेंद्र (96.6%) द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली चेतना व अक्षिता , 85% से ज्यादा अंक लेने वाले विद्यार्थियों ईशा, आशिमा, नेहा, कीर्ति, रितिका, सागर, हर्ष, वन्तिका को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

    कार्यक्रम में भारतीय जनहित परिषद के चेयरमैन भरत कुमार ने भी सभी बच्चों को स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया । अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को और ज्यादा मेहनत करने और गांव का नाम रोशन करने की जरूरत है । इस मौके पर पूर्व सरपंच सतनारायण, डॉo टेकचंद, दीपक पटवारी, हवासिंह, रामनारायण, मूलचंद , रामभगत , जगत सिंह आदि मौजूद रहे।