हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More

    Contract Employees of PGI: पीजीआई के 1000 अनुबंधित कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, मरीज परेशान

    Rohtak News
    Rohtak News: पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे

    हरियाणा रोजगार कौशल निगम में शामिल करने की प्रमुख मांग

    रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। Rohtak News: पीजीआईएमएस में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीजीआई अनुबंधित कर्मचारियों का कहना है कि कई बार वह सरकार व पीजीआई प्रबंधन को हरियाणा रोजगार कौशल निगम में शामिल करने की मांग को लेकर लिखित में अवगत करा चुके है, लेकिन अभी तक उनकी मांगों का कोई समाधान नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने पीजीआई प्रबंधन पर ठेकेदारी को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया और कहा कि जब तक अनुबंधित कर्मचारियों को हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत शामिल नहीं किया जाता है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। Rohtak News

    सोमवार को पीजीआई में कार्यरत अनुबंधित डाटा आप्रेटर, लिफ्ट आपरेटर, माली, बैरर विजय पार्क में एकत्रित हुए और पीजीआई प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अनुबंधित कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने ठेका प्रथा बंद कर हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत कर्मचारियों को भर्ती करने के निर्देश दिए हुए है । पीजीआई प्रबंधन उनके साथ क्यों सौतेला व्यवहार कर रहा है। साथ ही कर्मचारियों ने कहा कि पीजीआई प्रबंधन ठेका प्रथा को बढ़ावा दे रहा है और कर्मचारियों को ठेकेदार द्वारा प्रताड़ित भी किया जा रहा है।

    कर्मचारियों को समय वेतनमान भी नहीं मिल रहा है और कर्मचारियों को नौकरी से भी हटाया जा रहा है, जिसके चलते अनुबंधित कर्मचारियों में पीजीआई प्रबंधन के खिलाफ भारी रोष है। अनुबंधित कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि वह तुंरत पीजीआई प्रबंधन को निर्देश दें और अनुबंधित कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत शामिल करें। पीजीआईएमएस में अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मरीजों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। Rohtak News

    यह भी पढ़ें:– Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब में एक बार फिर से बदलने वाला है मौसम, तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी