हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Road Accident: ट्रकों की आमने सामने की भिडंत, आग लगने से चालक जिंदा जला

    Bhiwani News
    Bhiwani News: ट्रकों की आमने सामने की भिडंत, आग लगने से चालक जिंदा जला

    भिवानी/चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: चरखी दादरी के गांव झिंझर के समीप सोमवार को दो ट्रकों की भिडंत हो गई। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में आग लग गई तथा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान ट्रक ड्राईवर भी आग में जिंदा जल गया। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही हादसे के बाद रोड जाम लग गया। Bhiwani News

    मौके पर पहुंची बौंद कलां थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद डीएसपी दिनेश यादव व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जानकारी के अनुसार नासिक से हिसार कैंट में कैंटीन की शराब भर लेकर ट्रक चला था तथा झिंझर के पास पहुंचने पर एक्सीडेंट हो गया। हादसे में मृतक ट्रक चालक की शिनाख्त भिवानी के गांव बड़सी निवासी सुभाष के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– Admissions: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खरखौदा में दाखिले हेतु ऑनलाइन आवेदन 6 जून से शुरू-संदीप अहलावत