हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश टोहाना में एक...

    टोहाना में एक होटल के संचालक की मौत होने पर मचा हड़कंप

    Tohana
    Tohana टोहाना में एक होटल के संचालक की मौत होने पर मचा हड़कंप

    टोहाना (सच कहूँ/ सुरेन्द्र गिल)। टोहाना में एक होटल के संचालक की मौत होने का मामला सामने आया है। टोहाना शहर के डांगरा रोड स्थित होटल ‘दोस्त’ में देर रात्रि एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही अलसुबह पुलिस मौके पर पहुंची तथा आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय साहब सिंह के तौर पर हुई है, जो गांव सनियाना का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में पुलिस मौत का कारण हार्ट अटैक मान रही है।

    जानकारी अनुसार गांव सानियाना निवासी 28 वर्षीय साहब सिंह अध्यापन का काम करता था और ‘दोस्त’ होटल का पार्टनर भी था। रात के समय वह होटल की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोया हुआ था। जब वह सुबह नहीं उठा तो उसे देखने के लिए गए तो वह मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना पर डीएसपी उमेद सिंह खुद मौके पर पहुंचे और जांच को आगे बढ़ाया। डीएसपी ने बताया कि मृतक देर रात्रि कमरे में सोया हुआ था, उसने उल्टी भी की है। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत लग रहा है, जांच जारी है।