हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More

    Tree Plantation: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला गंगा समिति द्वारा किया वृक्षारोपण

    Morna News
    Morna News: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला गंगा समिति द्वारा किया वृक्षारोपण

    मोरना (सच कहूँ/राहुल कुमार प्रजापति)। Morna News: शुकतीर्थ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वन विभाग के अधिकारियों सहित, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, स्कूली बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए नगरी में रैली निकाली गई। साथ ही पर्यावरण पर सुन्दर पेंटिंग बनाने वाले बच्चों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। Morna News

    तीर्थनगरी शुकतीर्थ में विश्व पर्यावरण के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, सीओ भोपा डॉ. रविशंकर मिश्र, रेंजर कुलदीप कुमार, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, जिला गंगा समिति के परियोजना अधिकारी हर्ष बालियान, नायब तहसीलदार अजय सिंह, ब्रजेश सिंह आदि ने पीपल, पाकड, मोलश्री, पिलखन, शीशम आदि के पौधे लगाए। डॉ. निर्वाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष भर में कम से कम बीस पौधे अवश्य लगाने चाहिए तथा उनका संरक्षण भी करना चाहिए। Morna News

    किन्हीं कारणों से यदि कोई पेड कट जाए तो उसके स्थान पर वहां दस पेड लगाए जाएं। रेंजर कुलदीप कुमार ने कहा कि पर्यावरण को सुन्दर व स्वच्छ बनाने के लक्ष्य के अन्तर्गत लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम जारी हैं, जिसमें जन सहभागिता आवश्यक है। हर्ष बालियान ने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला गंगा समिति के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं तथा आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं वृक्षारोपण के उपरांत प्राथमिक विद्यालय बिहारगढ के बच्चों के द्वारा नगरी में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता में जिया, विनीत, आराधना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    विजेता बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर दीपक कुमार, वन दरोगा सुनील, वनरक्षक अमित पुण्डीर, पुनीत कुमार, प्रियंका, रोहित, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक पं. रामकुमार शर्मा, डॉ. वीरपाल सहरावत, डॉ. महकार सिंह, महिपाल राठी, देवेन्द्र आर्य, गौरव, आजादवीर, पप्पू मास्टरजी, प्रदीप निर्वाल आदि मौजूद रहे। Morna News

    यह भी पढ़ें:– Weather: मौसम विभाग की फिर से आई नई भविष्यवाणी, फिर बदलेगा मौसम, धूलभरी हवाएं चलने की संभावना, जानिये हरियाणा-पंजाब समेत अन्य राज्यों का हाल