हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जंधेड़ी गौशाला...

    जंधेड़ी गौशाला के निरीक्षण पर पहुंचे डीएम, परखी व्यवस्था

    Kairana
    Kairana: जंधेड़ी गौशाला के निरीक्षण पर पहुंचे डीएम, परखी व्यवस्था

    भयंकर गर्मी के मद्देनजर गोवंशों को नहलाने, हरे चारे व पीने के पानी की समुचित व्यवस्था कराने के दिये निर्देश

    • हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करके गोवंशों की दुर्दशा के लगाए थे आरोप

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: डीएम अरविंद चौहान ने गांव जंधेड़ी में संचालित गौशाला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला में मौजूद गोवंशों के लिए हरे चारे एवं पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था कराने के निर्देश दिए है। विगत दिनों हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौशाला में अनियमितता के संगीन आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया था। Kairana

    सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत डीएम शामली अरविंद चौहान ब्लॉक क्षेत्र के गांव जंधेड़ी में संचालित गौशाला में पहुंचे। जहां पर उन्होंने गोवंशों के लिए की गई व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया। डीएम ने मौके पर मौजूद केयरटेकर से गोवंशो की संख्या तथा चारे व पानी आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी की। जिलाधिकारी ने भयंकर गर्मी के मद्देनजर गौशाला में मौजूद गोवंशों के नियमित रूप से नहलाने एवं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था भी दुरुस्त रखने को कहा।

    जंधेड़ी गांव में संचालित गौशाला में करीब तीस गोवंश बताए गए है। इस दौरान एसपी शामली रामसेवक गौतम, एसडीएम निधि भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। विदित रहे कि विगत दिनों हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर पूरे जनपद में गोवंशों की दुर्दशा के आरोप लगाए थे। उन्होंने धरना-प्रदर्शन करके जंधेड़ी गांव में संचालित गौशाला से गोवंशों के गायब होने के आरोप भी लगाए थे। Kairana

    यह भी पढ़ें:– Arrested Taking Bribe: बराड़ा में खाद्य आपूर्ति विभाग का उप निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार