हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान के र...

    राजस्थान के रवि प्रकाश मेहरड़ा को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार

    Rajasthan News
    राजस्थान के रवि प्रकाश मेहरड़ा को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार

    जयपुर। राजस्थान सरकार ने एक प्रशासनिक निर्णय के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। यह जिम्मेदारी उन्हें आगामी आदेश तक सौंपी गई है। इस संबंध में आदेश पर राज्य सरकार के संयुक्त सचिव कनिष्क कटारिया के हस्ताक्षर हैं। Rajasthan News

    डॉ. मेहरड़ा 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। अपनी सशक्त प्रशासनिक दक्षता और कार्यकुशलता के लिए पहचाने जाने वाले मेहरड़ा पूर्व में कोटा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुखिया के रूप में कार्यरत हैं। अब वे राज्य की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस बल के आधुनिकीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

    इसी क्रम में, राजस्थान के पूर्व डीजीपी उत्कल रंजन साहू को राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का आधिकारिक आदेश राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े द्वारा जारी किया गया। साहू, जो कि ओडिशा के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, अपनी निष्कलंक छवि और निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने फरवरी 2024 में राज्य के पुलिस प्रमुख का कार्यभार संभाला था और अब उन्हें यह नई प्रशासनिक भूमिका प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आनंद श्रीवास्तव को महानिदेशक पद के समकक्ष श्रेणी में पदोन्नति दी गई थी, जिससे सेवा निवृत्त हो चुके अधिकारी हेमंत प्रियदर्शी के पद को भरा जा सका। Rajasthan News

    अनाज खरीद किसान को लगाया 38.88 लाख रुपए का चूना