हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी झूठ का आवरण द...

    झूठ का आवरण दूर करने वाला तेजस्वी सूर्य है सच कहूँ – अश्वनी तोमर

    Baraut News
    Baraut News: झूठ का आवरण दूर करने वाला तेजस्वी सूर्य है सच कहूँ - अश्वनी तोमर

    डेरा सच्चा सौदा का प्रत्येक कार्य जुडा है मानवता की सेवा से – डॉ अभिनव तोमर

    • पर्यावरण और जीव सेवा क़ो समर्पित कर धूमधाम से मनाई सच कहूँ की 23वीं वर्षगांठ | Baraut News

    बड़ौत (सच कहूँ/संदीप दहिया)। Sach Kahoon’ Celebrated 23rd Anniversary: बड़ौत नगर में दैनिक सच कहूँ की 23 वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर डेरा अनुयायी और बड़ौत नगरपालिका अध्यक्षपति द्वारा नगरपालिका परिसर में पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था कर पर्यावरण और जीवन संरक्षण में अभूतपूर्व योगदान दिया गया। Baraut News

    पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिँह जी इंसा के प्रेरणा स्रोत दैनिक सच कहूँ की 23वीं वर्षगांठ पर्यावरण और जीव सेवा क़ो समर्पित रही। इस अवसर पर नगरपालिका परिसर में डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवारों और संगत द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे उनके द्वारा पक्षियों के लिए दाना (चोगा )और पानी के लिए परिंडो की व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षपति अश्वनी तोमर और डॉ अभिनव तोमर द्वारा पक्षियों के लिए चोगा और परिंडे में दाना और पानी डालकर किया गया। Baraut News

    कार्यक्रम में बड़ौत ब्लॉक जिम्मेवार महेश पंवार इंसा, 85 मेंबर राजीव इंसा, राजेंद्र इंसा, जितेंद्र इंसा द्वारा मुख्य अतिथि अश्वनी तोमर और डॉक्टर अभिनव तोमर को पुष्प कुछ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अश्वनी तोमर ने सभी क़ो दैनिक सच कहूँ की 23 वे स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह हर्ष की बात है कि दैनिक सच कहूँ समाचार पत्र का प्रकाशन हिन्दी व पंजाबी दो भाषाओं में होता है।23 वर्षों से पाठकों से मिल रहे अपार स्रेह व सहयोग की बदौलत सच कहूँ निरंतर सफलता की राह पर अग्रसर है। प्रिंट से लेकर डिजिटल तक, सच कहूँ झूठ के आवरण को फाड़ सच का एक तेजस्वी सूर्य बनकर उभरा है।

    उन्होंने कहा कि सच कहूँ समाचार पत्र का प्रकाशन राष्ट्र हित और समाज के सभी वर्गों की अभिरूचि को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। उन्होंने दैनिक सच कहूँ की 23वीं वर्षगांठ के अवसर पर बागपत सच कहूँ प्रभारी संदीप दहिया, डेरा अनुयायी और सभी पाठकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।कार्यक्रम में नगर के प्रसिद्ध बाल चिकित्सक डॉ अभिनव तोमर ने सच कहूँ की 23 वीं वर्षगांठ की ख़ुशी व्यक्त करते हुए बताया की सच कहूँ एक ऐसा समाचार पत्र है जिसमे कोई भी अश्लील कंटेंट और हिंसा से संबंधित कोई समाचार नहीं होता जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर पढ़ सकता है।यह बहुत हर्ष की बात है कि डेरा सच्चा सौदा का प्रत्येक कार्य मानवता की सेवा और बेज़ुबान पशु पक्षियों की सेवा से जुडा होता है। Baraut News

    सच कहूँ की 23वीं वर्षगांठ भी पर्यावरण और जीव सेवा क़ो समर्पित रही है यह बहुत अद्भुत है। उन्होंने बताया कि मुझे आशा व विश्वास है कि सच कहूँ समाचार पत्र जन-जन की आवाज बनकर प्रदेश व समाज हित में अपनी निष्पक्ष व स्वतंत्र पत्रकारिता से अपने कर्तव्यों व दायित्वों का इसी तरह ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करता रहेगा और पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा। उन्होंने समाचार पत्र के 23 वर्ष पूर्ण होने पर सभी क़ो हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ महेश पंवार इंसा ने कहा कि पूज्य गुरु जी के पावन चरण-कमलों में यह अरदास है कि सच कहूँ सदैव समाजहित, सच व सेवा के पथ पर अग्रसर रहें और इसकी निष्पक्ष पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम बनी रहे।

    कार्यक्रम में जिम्मेवारों द्वारा बागपत दैनिक सच कहूँ प्रभारी संदीप दहिया क़ो भी पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रविं इंसा, नीटू इंसा, सबरचंद इंसा, सुनील अरोड़ा, रवि अरोड़ा, अमरसिँह इंसा, आशा इंसा, पूनम इंसा, ज्योति इंसा, डिम्पल इंसा, शकुंतला इंसा, शशि इंसा, बबीता इंसा, आशा कंडेरा आदि का सहयोग रहा

    यह भी पढ़ें:– अमर सेवा मुहिम: मरणोंपरांत काम आएगा कृष्ण चंद इंन्सा का पार्थिव शरीर व आँखे दान, छात्र करेंगे मेडिकल रिसर्च