हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home खेल यूनान का प्रा...

    यूनान का प्राचीन खेल ग्लोबल पायथियन गेम्स दिल्ली में इस तारीख से होगा

    Sports News:
    Sports News: यूनान का प्राचीन खेल ग्लोबल पायथियन गेम्स दिल्ली में इस तारीख से होगा

    नई दिल्ली। यूनान का प्राचीन खेल ग्लोबल पायथियन गेम्स पहली बार दिल्ली में तीन से पांच दिसंबर तक आयोजित होगा। आयोजित कार्यक्रम में आधुनिक पायथियन गेम्स के संस्थापक एवं पायथियन काउंसिल आॅफ इंडिया के अध्यक्ष बिजेन्दर गोयल ने बताया कि पहली ग्लोबल पायथनोवा पायथियन गेम्स का आयोजन तीन से पांच दिसंबर दिल्ली में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पायथियन गेम्स को लेकर देशभर से आये सदस्यों के साथ चर्चा भी हुई। हाल ही में भारतीय स्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के साथ हुई बैठक में परिषद ने इस वैश्विक सांस्कृतिक मिशन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। इसके समर्थन के लिए पायथियन परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और संस्कृति मंत्रालय के सचिव से मुलाकात करेगा।

    श्री गोयल ने कहा कि विभाजनों से भरी इस दुनिया में, पायथियन गेम्स संस्कृति के माध्यम से एकता का वैश्विक मंच प्रदान करते है। पायथियन गेम्स के लिए वैश्विक, राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर एक केंद्रीकृत फ्रेंचाइजी मॉडल लाया जाएगा, जिससे इसकी कार्यप्रणाली पारदर्शी, उत्तरदायी और सुव्यवस्थित हो सके। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल डेल्फिक कमेटी (रूस), इक्युमेनिकल डेल्फिक यूनियन (ग्रीस) और साइप्रस सरकार ने आधिकारिक रूप से आधुनिक पायथियन का समर्थन किया है। प्राचीन पायथियन गेम्स, यूनान की चार पनहेलनिक खेलों में से एक थे, जो देवता अपोलो को समर्पित थे और डेल्फी में आयोजित किए जाते थे।