हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश “खून का...

    “खून का एक कतरा… किसी की ज़िंदगी बचा सकता है: अकरम खान

    Jagadhri
    Jagadhri "खून का एक कतरा... किसी की ज़िंदगी बचा सकता है: अकरम खान

    जगाधरी । “खून का एक कतरा… किसी की ज़िंदगी बचा सकता है” — इसी संकल्प के साथ पढ़ो लिखो बढ़ो चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 14 जून 2025 को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अल रशीद आइडियल हाई स्कूल, जगाधरी में एक प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय चौधरी अकरम खान विधायक, जगाधरी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि यह मानवता के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने करते हुए कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए। यह शरीर को भी लाभ पहुंचाता है और किसी जरूरतमंद को जीवनदान भी देता है।

    शिविर में सैकड़ों युवाओं, समाजसेवियों, शिक्षकों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर यह साबित किया कि इंसानियत आज भी जिंदा है। पढ़ो लिखो बढ़ो संस्था के असलम अंसारी ने अपने वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर इस कार्यक्रम आयोजन कराया और इसे यादगार बनाने के लिए पौधा रोपण भी किया गया। इस सेवा यज्ञ में सहयोगी संस्थाएं अल रशीद चैरिटेबल ट्रस्ट जगाधरी एवं रक्षक डिफेंस एकेडमी यमुनानगर ने पूरे समर्पण भाव से भागीदारी की।

    इस अवसर पर मां ब्लड बैंक की कुशल टीम द्वारा 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो कई ज़िंदगियों को नया जीवन देने में सहायक सिद्ध होगा।
    कार्यक्रम का संचालन जब्बार पोसवाल द्वारा किया गया। अंत में सभी रक्तदाताओं को ट्रस्ट की ओर से प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कैंप में महिला रक्तदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

    कार्यक्रम में अल रशीद ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अब्दुल वाजिद, प्रिंसिपल मोहम्मद सलीम, पढ़ो लिखो बढ़ो चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, असलम अंसारी अधिवक्ता जब्बार पोसवाल, बिरम जीत भारती, जुलफान, दीपक बंसल, तासीम खान, विकास चौधरी, मोहम्मद इस्लाम, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।