हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश ये हैं डेरा स...

    ये हैं डेरा सच्चा सौदा के सेवादार, जो करते हैं ये काम, आपको भी होगा गर्व…

    Hisar
    Hisar ये हैं डेरा सच्चा सौदा के सेवादार, जो करते हैं ये काम, आपको भी होगा गर्व...

    सच कहूँ/ श्याम सुंदर सरदाना हिसार। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए हिसार के डोगरान मोहल्ला निवासी महिला संतोष इन्सां ने सड़क पर मिले पर्स को उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। जानकारी मुताबिक डोगरान मोहल्ला निवासी डेरा सच्चा सौदा की सेवादार संतोष इन्सां छोटू पेड़ा भंडार के परिवार से किसी काम से बाजार जा रही थी।

    उन्हें रास्ते में एक पर्स गिरा हुआ मिला, जिसमें काफी नकदी व जरूरी कागजात थे। संतोष इन्सां ने पर्स के मालिक को ढूंढने की कोशिश की तो पता चला कि वह पर्स हनुमान कॉलोनी निवासी संजय का था। जिस पर संतोष इन्सां ने उन्हें शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के आॅफिस उत्तम धर्मशाला में बुलाकर उसका पर्स लौटा दिया। संजय ने संतोष इन्सां का धन्यवाद किया और कहा कि धन्य है पूज्य गुरुजी जिनकी शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मानवता भलाई कार्यों के साथ साथ ईमानदारी की मिसाल पेश कर रहे हैं।