हमसे जुड़े

Follow us

26.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More

    Heart Attack: क्रिकेट खेलते हुए हरजीत सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत

    Firozpur News
    Firozpur News: क्रिकेट खेलते हुए हरजीत सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत

    49 रन बनाकर खेल रहे थे हरजीत, छक्का मारते ही पिच पर गिर पड़े

    फिरोजपुर (सच कहूँ न्यूज)। Heart Attack: फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय विधानसभा क्षेत्र से रविवार सुबह एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। क्रिकेट खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय हरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो एक स्थानीय बढ़ई और क्रिकेट के जबरदस्त शौकीन थे। घटना डीएवी स्कूल के मैदान में हुई, जहां हरजीत सिंह एक स्थानीय क्रिकेट टूनार्मेंट में बल्लेबाजी कर रहे थे। वे 49 रन बनाकर खेल रहे थे, जब उन्होंने एक शानदार छक्का लगाया।

    दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया, लेकिन उसके कुछ ही पलों बाद हरजीत अचानक पिच पर बैठ गए। पहले तो साथियों ने समझा कि शायद वे थकान की वजह से बैठे हैं, लेकिन कुछ ही क्षणों में वे पिच पर गिर पड़े और अचेत हो गए। घटना के तुरंत बाद साथी खिलाड़ियों और मौजूद लोगों ने हरजीत को होश में लाने के लिए सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। Firozpur News

    यह भी पढ़ें:– समस्याओं के समाधान के लिए वार्डवासियों ने की बैठक, जताया रोष