इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मिला धरती में दबा खजाना, लोगों की लगी भीड़

Kurukshetra
Kurukshetra: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, हरियाणा के कुरुक्षे में मिला धरती में दबा खजाना, लोगों की लगी भीड़

कुरुक्षेत्र, सच कहूँ/देवीलाल बारना। कुरुक्षेत्र जिला के गांव निवारसी में शिव मंदिर के पास कच्चे रास्ते में खजाना मिलने की खबर से ग्रामीण खजाने को ढूंढने में जुटे हुए हैं। पिछले कई दिनों से इस रास्ते पर खुदाई का कार्य ग्रामीण कर रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले कुछ दिनों में लगभग 10 किलो चांदी के सिक्के ग्रामीणों ने यहां से निकाले हैं। जानकारी के अनुसार गांव निवारसी में प्राचीन शिव मंदिर के नजदीक से मिट्टी उठाकर कच्चे रास्ते में डाली जा रही थी तो दो दिन पूर्व बरसात के दौरान ग्रामीणों को गिराई गई मिट्टी में चांदी के सिक्के चमकते दिखाई दिए। सिक्के मिलने की खबर पूरे गांव में फैल गई और लोग कस्सी लेकर मिट्टी से सिक्के निकालने के लिए पहुंच गए। बताया जा रहा है कि कुछ सिक्के तो धान की रोपाई कर रहे लेबर के लोग ले गए और कुछ सिक्के ग्रामीणों ने निकाल लिए हैं।

सिक्के मिलने की खबर फैल जाने के बाद मंदिर परिसर से मिट्टी की खुदाई को रोक दिया गया है। सिक्के ढूंढने का सिलसिला पिछले तीन-चार दिन से जारी है आज भी लोग यहां पर सिक्कों की तलाश में खुदाई कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण महिलाएं दावा कर रही हैं यहां से करीब 10 किलो चांदी अब तक अलग-अलग लोगों द्वारा निकाली जा चुकी है। 11 वर्षीय लड़की पूजा ने बताया कि एक दिन पूर्व उसे भी चांदी का सिक्का मिला था। पूजा ने सिक्का दिखाते हुए बताया कि उनके अलावा भी दूसरे लोगों को इस प्रकार के सिक्के मिले हैं। पूजा ने जो चांदी का सिक्का दिखाया उस पर 1903 लिखा हुआ है। वहीं ग्रामीण महिलाएं सुलोचना, ममता व रजनी ने बताया कि कुछ लोग यहां से कई किलो चांदी के सिक्के निकाल कर ले गए हैं।