हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा स्टेट कुराश च...

    स्टेट कुराश चैम्पियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाडियों ने जीते तीन पदक

    Kharkhoda
    Kharkhoda स्टेट कुराश चैम्पियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाडियों ने जीते तीन पदक

    खरखौदा, सच कहूं/ हेमंत कुमार। हरियाणा स्टेट सब जूनियर कुराश चैम्पियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया प्रतियोगिता 13 जुलाई 2025 को रोहतक में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुशल राठी ने रजत पदक , विश्वजीत मलिक और आर्य मलिक ने कांस्य पदक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया। स्कूल परिसर में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान विजेता खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया एवं कोच मोहित पंवार विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि सिल्वर मेडलिस्ट कुशल राठी का चयन आगामी नेशनल कुराश चैम्पियनशिप के लिए हो चुका है।

    दूसरी और चेन्नई में आयोजित नेशनल पैरा फेंसिक मे अंश पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। अंश ने एपी इवेंट में स्वर्ण पदक, जबकि फॉयल टीम एवं फॉयल इंडिविजुअल इवेंट में रजत पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया। विद्यालय प्रांगण में अंश पटेल का भव्य स्वागत किया गया।अंश पटेल ने कहा कि मेरा सपना भारत के लिए इंटरनेशनल पदक जीतना है, और मैं इसके लिए लगातार मेहनत करता रहूंगा।