हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी इंसानियत शर्म...

    इंसानियत शर्मसार, चलती कार में महिला से गैंगरेप

    Palghar News

    वारदात को अंजाम देकर उसे ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में फेंक दिया

    नई दिल्ली: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक महिला को कार से अगवा कर गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपियों ने महिला को हरियाणा के सोहना से अगवा किया था। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर उसे ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में फेंक दिया। ग्रेटर नोएडा पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सोहना की रहने वाली 35 साल की महिला को तीन लोगों ने स्विफ्ट कार से सोमवार की शाम 8 बजे अगवा कर लिया। इसके बाद रात भर सोहना की सड़कों पर घुमाते रहे और गैंगरेप करते रहे। इसके बाद पीड़िता को ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में लाकर फेंक दिया। मंगलवार की सुबह लोगों की नजर महिला पर पड़ी।

    इसके बाद लोगों ने ग्रेटर नोएडा पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।