हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा “व्यापा...

    “व्यापारियों के हक में सदैव खड़ा रहूँगा पंडित जय भगवान शर्मा – विकास गर्ग के कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह”

    Pehowa News
    Pehowa News: "व्यापारियों के हक में सदैव खड़ा रहूँगा पंडित जय भगवान शर्मा – विकास गर्ग के कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह"

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: पिहोवा से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी पंडित जय भगवान शर्मा उर्फ डीडी का भव्य स्वागत आज व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग के कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे जिन्होंने फूल मालाओं और गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। इस विशेष मौके पर अनाज मंडी एसोसिएशन के उपप्रधान चंद्रगुप्त मंगला, राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान बंटी सिंगल एवं समाजसेवी हरिओम अग्रवाल ने भी मिलकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

    पंडित जय भगवान शर्मा ने कहा की व्यापारी वर्ग देश की रीढ़ है। जब तक मेरे पास बोलने की ताक़त है, तब तक मैं हर मंच पर व्यापारियों की समस्याओं को उठाता रहूंगा। पिहोवा के विकास और व्यापारिक हितों के लिए मैं हरसंभव प्रयास करता रहूंगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में व्यापारियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण देना हमारी प्राथमिकता है।”

    पंडित जय भगवान शर्मा ने कहा की विकास गर्ग एक लोकप्रिय व्यापारी नेता है जो देश एवं प्रदेश के व्यापारियों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे है l
    विकास गर्ग ने सरकार का जताया आभार “पंडित जय भगवान शर्मा जैसे नेता व्यापारियों की उम्मीद हैं। उन्होंने हमेशा व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने भी व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया है, जिसके लिए व्यापार मंडल सरकार का आभार प्रकट करता है। हम सभी मिलकर पिहोवा को व्यापारिक और सामाजिक रूप से नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं।”

    समारोह में व्यापारियों और समाजसेवियों की बड़ी भागीदारी रही। सभी ने पंडित जय भगवान शर्मा के नेतृत्व और उनकी जनसेवा भावना की प्रशंसा की और उनके मार्गदर्शन में एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान नवीन गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित,वजीर सिंह,भाजपा कार्यकर्ता खेता राम, बारु राम शर्मा, पवन शर्मा, अमित चक्रपाणि आदि मौजूद रहें।

    यह भी पढ़ें:– पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी