हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home आध्यात्मिक अनमोल वचन सुमिरन को बना...

    सुमिरन को बनाओ आदत

    सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि परमात्मा कण-कण में है। जिस इन्सान ने उसकी मौजूदगी का अहसास मान लिया और यह मान लिया कि वह हर जगह है, तो यकीनन उसे हर जगह एक न एक दिन मालिक नजर भी जरूर आने लगता है।

    जैसे सुमिरन आपका रूटीन है और फिर रुचि से सुमिरन करो

    जैसे रूटीन है कि आप खाना खाते हैं, आपका ध्यान एकाग्र होता है, उसके लिए अलग से ध्यान नहीं जमाना पड़ता। कपड़े पहनते हैं, नहाते हैं, कंघा वगैरह करते हैं, शेविंग करते हैं, तो आप देखते जरूर हैं, लेकिन उसके लिए इतना ध्यान एकाग्र नहीं करना पड़ता कि कहीं इधर-उधर न चला जाए। नेच्युरैली आपका हाथ घूमता रहता है, क्योंकि यह आपका रूटीन है।

    ऐसा ही रूटीन अगर अल्लाह, वाहेगुरु, राम के नाम का बन जाए, तो यकीनन मालिक भी कण-कण में नजर आने लग जाए। पूज्य गुरु जी फरमाते हैं कि आप सुमिरन करने की आदत बना लो।

    फिर न जोर लगाना पड़े, न अलग से परेशान होना पड़े, न ऐसा लगे कि अलग से कोई बोझ उठा रहा हूं। बस इस तरह से आदत बना लो कि जैसे सुमिरन आपका रूटीन है और फिर रुचि से सुमिरन करो।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।