हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें रियाद: फिदायी...

    रियाद: फिदायीन हमले की कोशिश नाकाम, 5 गिरफ्तार

    Fidayeen, Attack, Arrested, Riyadh

    हमले की योजना बनाने वाले हमलावर ने फोर्सेस से घिरने के बाद की खुदखुशी

    रियाद: सऊदी अरब के मक्का शहर में स्थित मुख्य मस्जिद पर हमले की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। इस दौरान एक हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। हमले में 6 लोग घायल हुए हैं। एक महिला समेत 5 संदिग्धों को अरेस्ट किया गया है। इंटीरियर मिनिस्ट्री ने इस बात की जानकारी दी है।

    घटना शुक्रवार दोपहर की है। उस वक्त रमजान की नमाज अदा करने के लिए हजारों लोग मौजूद थे।मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन जनरल मंसूर अल-तुर्की ने बताया कि नमाजियों और सिक्युरिटी फोर्स को निशाना बनाने वाली आतंकी हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। एक महिला समेत 5 संदिग्धों को अरेस्ट किया गया है। ये लोग मस्जिद के आसपास का जायजा लेने आए थे।  देश के होम मिनिस्टर के मुताबिक, मस्जिद में फिदायीन हमले की योजना बनाने वाले हमलावर ने फोर्सेस से घिरने के बाद खुद को उड़ा लिया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।