हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    J&K: पत्थरबाज नहीं आए बाज, CRPF कैंप पर हमला

    Militants, Attacked, CRPF Camps, J&K

    फोर्स ने छोड़ी आंसू गैस

    अनंतनाग: ईद के त्योहार के मौके पर भी कश्मीर में पत्थरबाज अपनी हरकत से बाज नहीं आए। कश्मीर के अनंतनाग की जंगलातमंडी में लोगों ने सीआरपीएफ कैंप पर पत्थरबाजी की। जिसके बाद फोर्स ने उनपर आंसू गैस भी छोड़ी। पत्थरबाज वहां पर मूसा के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। इसके अलावा घाटी में कई जगहों पर पत्थरबाजी की खबरें सामने आ रही हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इंडिया टुडे द्वारा पत्थरबाजों पर किए गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

    आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार कश्मीर का माहौल बिगड़ा है। अभी हाल ही में कश्मीर के नौहटा में नमाज के दौरान ड्यूटी कर रहे DSP मोहम्मद अयूब पंडित की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिससे माहौल बिगड़ा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।