हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home खेल Anandkumar Ve...

    Anandkumar Velkumar Gold: ‘स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप’ में आनंदकुमार ने जीता गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

    Anandkumar Velkumar Gold

    Speed ​​Skating World Championship 2025: नई दिल्ली। भारत के युवा खिलाड़ी आनंदकुमार वेलकुमार ने स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर दिया है। उन्होंने चीन के बेइदाइहे में आयोजित 1,000 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर भारतीय खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। Anandkumar Velkumar Gold

    22 वर्षीय आनंदकुमार ने 1:24.924 मिनट का समय लेकर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा और भारत को इस प्रतियोगिता का पहला गोल्ड दिलाया। इससे पूर्व वे 500 मीटर स्प्रिंट में कांस्य पदक जीतकर भी सुर्खियों में रह चुके थे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि आनंदकुमार की मेहनत और जज़्बा अनगिनत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि भारत में स्पीड स्केटिंग जैसे खेल को नई पहचान दिलाएगी।इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में भी भारत ने चमक बिखेरी। युवा स्केटर कृष शर्मा ने 1,000 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित किया। इस प्रकार भारत ने सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में 1,000 मीटर स्प्रिंट का स्वर्ण अपने नाम किया।

    तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले आनंदकुमार न केवल खेल में उत्कृष्ट हैं, बल्कि पढ़ाई में भी समान रूप से कुशल रहे हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी यह सफलता भारत में आइस और स्पीड स्केटिंग के भविष्य को नई दिशा देगी। यह विजय केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जो यह संदेश देती है कि लगन और समर्पण के बल पर हर सपना साकार किया जा सकता है। Anandkumar Velkumar Gold