मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/अनु सैनी)। UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार की सुबह से ही कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितम्बर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि आज के लिए किसी भी क्षेत्र में चेतावनी जारी नहीं की गई है। UP Weather Alert
20 और 21 सितम्बर का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बताया कि 20 और 21 सितम्बर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें जारी रह सकती हैं।
लखनऊ और आसपास का मौसम | UP Weather Alert
राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है। शाम और रात में मध्यम से तेज बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून सक्रिय रहा, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह सामान्य स्थिति में रहा। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं कहीं-कहीं भारी बारिश भी देखने को मिली।
जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव
बुधवार को गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहा।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान | UP Weather Alert
प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस उरई में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस बाराबंकी में रहा। रात के तापमान में प्रदेशभर में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें:– Kisan News: सरकार ने किसानों को दी राहत, धान पर बढ़ाई एमएसपी, इस दिन से शुरू होगी धान की खरीद