हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    Zubeen Garg Dies: ‘या अली’ गाने के मशहूर असमिया गायक ज़ुबीन गर्ग का सिंगापुर में निधन

    Assam News
    Zubeen Garg Dies: 'या अली' गाने के मशहूर असमिया गायक ज़ुबीन गर्ग का सिंगापुर में निधन

    Zubeen Garg has passed away: गुवाहाटी। प्रसिद्ध असमिया गायक और संगीतकार ज़ुबीन गर्ग का सिंगापुर में हुई एक दुर्घटना में शुक्रवार को निधन हो गया। 52 वर्षीय कलाकार स्कूबा डाइविंग के दौरान असंतुलित होकर समुद्र में गिर पड़े थे। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम साँस ली। Assam News

    ज़ुबीन गर्ग उत्तर-पूर्व भारत के सांस्कृतिक पहचान माने जाते थे। वे सिंगापुर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शिरकत करने पहुँचे थे। इसी समारोह से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को आमंत्रित करते हुए पोस्ट साझा की थी।

    उनके निधन की खबर से असम समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें “अमर आवाज़” बताते हुए श्रद्धांजलि दी। वहीं, अन्य राजनीतिक नेताओं और सांस्कृतिक जगत की हस्तियों ने भी अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। गायक के परिवार में उनकी पत्नी हैं। लोगों का कहना है कि उनके गीतों ने न सिर्फ असम, बल्कि पूरे भारत की संस्कृति और भावनाओं को दुनिया तक पहुँचाया। ज़ुबीन गर्ग का जाना भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। Assam News