हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान बालक की हत्या...

    बालक की हत्या मामला: चार को उम्र कैद

    बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित

    अजमेर । अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र में गत 13 साल पहले एक मासूम बच्चे की हत्या करने के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने बुधवार को फैसले में आरोपी पूर्व पार्षद एहसान सुल्तानी, उनके भाई तथा दो अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं संदेह का लाभ देते हुए दो अन्य को बरी कर दिया गया। इस फैसले को सुनने के लिए अदालत परिसर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।

    पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए तथा दरगाह क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। मामले के तथ्यों के अनुसार गत 28 अक्तूबर 2004 को एक बारह वर्षीय मासूम जाकिर को घेरकर आरोपियों ने उसकी अंगुलियां काट दी और बुरी तरह से उसे लहुलुहान कर दिया। बाद में उसकी हस्पताल में मृत्यु हो गई थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।