जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। हथियारों और नशीले पदार्थों की सीमा पार से तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए, सतर्क बीएसएफ जवानों ने फिरोजपुर और अमृतसर सीमा पर कई घटनाओं में दो पिस्तौल, दो ड्रोन और हेरोइन जब्त की। बीएसएफ के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि शनिवार को बीएसएफ की खुफिया शाखा की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने अमृतसर के दाओके गाँव से सटे एक इलाके से एक डीजेआई एयर 3एस ड्रोन टूटी हुई हालत में बरामद किया। शाम को एक अन्य मामले में बीएसएफ जवानों ने अमृतसर के कहनगढ़ गाँव के पास एक खेत से एक और डीजेआई माविक तीन क्लासिक ड्रोन, जिसमें एक पिस्तौल और मेगाजीन था, को निष्क्रिय करके बरामद किया। विशिष्ट सूचना के आधार पर, सतर्क बीएसएफ जवानों ने फिरोजपुर सीमा पर तलाशी अभियान चलाया और बहादुरके गाँव के पास एक खेत से एक पिस्तौल, 01 मैगजीन और 02 कारतूस बरामद किए। बीएसएफ जवानों ने आज तड़के अमृतसर के भैणी राजपुताना गाँव के पास एक खेत से एक पैकेट हेरोइन (कुल वजन- 553 ग्राम) बरामद की।
ताजा खबर
Noida News: नोएडा शहर में गड्ढा युक्त सड़क बनी हादसों का कारण
सड़कों में गड्डो के चलते ...
ऐतिहासक रहा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का पहला व विशाल महाधरना: डॉ इंदु बंसल
दिल्ली जंतर-मंतर पर गरजे ...
‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत मालखाने में रखी 3203 लीटर शराब नष्ट
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। O...
भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में होगा जिला स्तरीय खेलों का आयोजन
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
टिब्बी में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में उठी आवाज
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। T...
Gas Cylinder Shortage: बेटी की शादी से पहले सिलेंडर न मिलने से पिता परेशान, प्रशासन से गुहार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। L...
भाकियू नेता ने भाई पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
Kairana News: भाजपा का झंडा लगाकर हूटर बजाना छुटभैया को पड़ा महंगा, कार सीज
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
ईद पर नमाजियों को ईदगाह जाने से रोकने का आरोप, शिकायत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















