हमसे जुड़े

Follow us

23.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More

    Gurugram Bus Fire: गुरुग्राम में चलती बस बनीं आग का गोला

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर बस में लगी आग।

    कंपनी के स्टाफ को लेकर जा रही थी प्राइवेट बस

    • ड्राइवर, कंडक्टर ने बस से कूदकर बचाई जान

    गुरुग्राम (सच कहूूँ न्यूज)। Gurugram Bus Fire: गुरुवार को यहां एक चलती बस आग का गोला बन गई। एक कंपनी के स्टाफ को लेकर जा रही बस में भीषण आग लग गई। गोल्फ कोर्स रोड पर हुई इस घटना के दौरान लंबा जाम भी लग गया। जानकारी के अनुसार सेक्टर 59 में एक प्राइवेट कंपनी के स्टाफ को जाने वाली बस को लेकर ड्राइवर पार्किंग से बाहर निकला था। इसी दौरान बस में अचानक आग लग गई। Gurugram News

    आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर व कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई। यह बस बहादुरगढ़ के नितिन राठी के नाम से पंजीकृत है। ड्राइवर ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सेक्टर-29 फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरू की। आग जब तक पूरी तरह से बुझी, तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगी थी। लोगों ने बताया कि बस के इंजन से धुआं निकलना शुरू हुआ था। इसी बीच आग की लपटें निकलने लगीं। ड्राइवर ने बस एक तरफ रोकी।

    इस बीच आग और ज्यादा भडक गई। कंडक्टर व ड्राइवर ने बस से कूदकर जान बचाई। दमकल विभाग की ओर से प्राथमिक तौर पर यह जानकारी दी गई है कि बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। बताया जा रहा है कि बस पुरानी है। उसकी तारों में भी खराबी हो सकती है। इसलिए आग लगी। फायर अधिकारी जय नारायण ने गुरुवार को बताया कि बस में लगी आग आधे घंटे में बुझा दी गई थी। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– थाना सिरसागंज पुलिस ने नये आपराधिक कानूनों के प्रति इंदिरा मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल में किया जागरूक