हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जानलेवा हमले ...

    जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

    Kairana News
    Kairana News: जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: तीन माह पूर्व गांव बसेड़ा में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है।

    विगत 07 अगस्त को दिलशाद निवासी ग्राम बसेडा ने घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। गुरुवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सफात व मुस्तफा निवासीगण ग्राम बसेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। पुलिस अभी तक मामले में नामजद कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– एफ एस विवि के विधि संकाय के विद्यार्थियों का हुआ शैक्षणिक भ्रमण