हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ट्रांसफार्मर ...

    ट्रांसफार्मर तोड़ घर में घुसी असंतुलित कार , दो मरे

    Death, Unbalanced Car, Driver, Woman, Haryana

    ड्राईवर सहित महिला की मौत

    नरवाना (सच कहूँ न्यूज)। हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर ढाकल गांव के पास शनिवार दोपहर को एक कार असंतुलित होकर हाईवे के पास बिजली के ट्रांसफार्मर तोड़ती हुई एक मकान में जा घुसी। जिससे कार चालक व एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनसार 40 वर्षीय संजय पुत्र बलवंत निवासी दूबल व एक अज्ञात महिला आई-20 कार में सवार होकर कैथल से नरवाना आ रहे थे। जब वे ढाकल गांव के पास पहुंचे तो कार का संतुलन बिगड़ गया।

    इस दौरान उनकी कार इतनी तेज रफ्तार में थी बिजली के ट्रांसफार्मर के दो पोलों को तोड़ती हुई हाईवे के पास बने एक मकान में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे के वक्त यहां कोई मौजूद नहीं था अन्यथा और भी जानी नुक्सान हो सकता था। क्योंकि कार की हालत देखने से पता लगता है कि हादसा कितना भयानक था। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य हस्पताल में रखवा दिया है।

    संजय के पिता बलवंत ने बताया कि संजय रोडवेज में ड्राईवर के पद पर कार्यरत था। संजय ऐलर्जी के इलाज के लिए नरवाना आता था। जानकारी के अनुसार अज्ञात महिला संजय की कार में लिफ्ट लेकर बैठी थी। ट्रांसफार्मर के टूटने से आसपास क्षेत्र में बिजली सप्लाई भी बाधित रही।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।