हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home अन्य खबरें सीएम योगी का ...

    सीएम योगी का वाराणसी दौरा आज

    CM, Yogi Adityanath, Visit, Rally, Varanasi

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ये दूसरा वाराणसी दौरा

    वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जुलाई को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 68वीं जयंती के अवसर पर पार्टी अपने शक्ति प्रदर्शन के लिये रविवार को वाराणसी के रोहनियां में जन स्वाभिमान रैली का आयोजन कर रही है। अपना दल द्वारा आयोजित इस रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। बता दें कि बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ये दूसरा वाराणसी दौरा है।

    अपना दल सोनेलाल के प्रवक्ता अरविंद शर्मा ने शनिवार को कहा कि यह पार्टी की एकता को दिखाने के लिये कार्यक्रम आयोजित है। इसके अलावा यह रैली बीजेपी और एबीएसपी के साथ अपने मजबूत रिश्तों को और आगे बढ़ाने की एक कड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैली के मुख्य वक्ता होंगे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।