हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिलशाद गार्डे...

    दिलशाद गार्डेन में लगी आग, दो बच्चों समेत चार की मौत

    Fire, Dilshad Garden, Died, Scorching, Short Circuit, Police

    घायलों को गुरू तेगबहादुर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    नयी दिल्ली। दिल्ली में यमुना पार के शाहदरा जिले के दिलशाद गार्डेन में आज तडक़े एक मकान में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गये।

    पुलिस के अनुसार दिलशाद गार्डेन के तीन मंजिला मकान के भूतल में आग लग गई जिसमें दो बच्चों समेत चार लोगों की दम घुटने से मृत्यु हो गयी। पुलिस का कहना है कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

    मृतक परिवार रात में अपनी 12 वर्षीय बेटी का जन्मदिन मनाकर सोया था। मृतकों में विजय कुमार वर्मा (63) संजय वर्मा (45) हरशु (12) और चीकू (4) शामिल हैं। दो घायलों को गुरू तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इनमें मोना वर्मा (42) और दिनेश राठी (40) शामिल हैं। अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रात दो बजकर 52 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और आठ गााड़यिों को मौके पर भेजा गया। आग की वजह से आसपास में खड़े कई वाहन भी जल गये।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।