हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश बाल-बाल बचे स...

    बाल-बाल बचे सीएम फडणवीस

    Malfunction, Helicopter, Saved, Devendra Fadnavis

     बैठने से पहले ही उड़ गया हैलिकॉप्टर

    रायगढ़। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर बाल-बाल बच गए हैं। सीएम के हैलिकॉप्टर हादसे की एक और घटना सामने आई है। शुक्रवार को देवेंद्र फडणवीस के हेलिकॉप्टर में गड़बड़ी हो गई और सीएम के बैठने से पहले ही हेलिकॉप्टर उड़ गया व एक तरफ झुक गया। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस पर सफाई दी गई है। सीएमओ के मुताबिक कुछ दिक्कतें थी, लेकिन हादसे जैसी कोई बात नहीं थी।

    घटना उस समय हुई जब सीएम देवेंद्र फडणवीस रायगढ़ में थे। बंद हेलीकॉप्टर अचानक शुरू हो गया था। सुरक्षा गार्ड ने सीएम को बचने में मदद की। इससे पहले 25 मई 2017 को सीएम फडणवीस के हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई थी, तब भी सीएम बाल-बाल बच पाए थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।