हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश जरूरतमंदों को...

    जरूरतमंदों को राशन बांटकर हिसार की शरीरदानी माता टीकोबाई इन्सां को दी श्रद्धांजलि

    Hisar News
    जरूरतमंदों को राशन बांटकर हिसार की शरीरदानी माता टीकोबाई इन्सां को दी श्रद्धांजलि

    हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। शरीर दानी माता टीको बाई इन्सां की पावन स्मृति में गत दिवस श्रद्धा, सेवा और मानवता का अनुपम संगम देखने को मिला। इस अवसर पर उनके नाम पर नाम चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में साध-संगत ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नाम चर्चा की शुरूआत प्रेमी सेवक चरणजीत छाबड़ा इन्सां द्वारा पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण आध्यात्मिकता और सेवा भाव से ओत-प्रोत रहा। Hisar News

    इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा अति जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। साथ ही मानवता भलाई के कार्यों में योगदान देने वाले सेवादारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि माता टीको बाई इन्सां का पिछले दिनों निधन हो गया था। उनके निधन उपरांत उनके परिवार द्वारा शरीर दान व नेत्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की गई। नाम चर्चा के दौरान सेवा, सुमिरन और सामाजिक सरोकारों का सुंदर समन्वय देखने को मिला, जिससे उपस्थित साध-संगत भावविभोर हो उठी। Hisar News